![]() |
मृतक: सूरज चौहान (फोटो) |
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज रोज की तरह शनिवार सुबह काम पर गया था और दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर वापस आया था। जब उसने अपनी पत्नी रंगीता देवी से भोजन मांगा तो उसने बताया कि खाना नहीं बना है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर सूरज घर से रस्सी लेकर कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में चला गया और एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गांव के लोगों ने जब उसे फांसी पर लटकते देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव वालों के अनुसार सूरज शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर पत्नी और परिजनों से झगड़ा करता रहता था। घटना के बाद पत्नी रंगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।