search_avp

पसंद की खबरें प्राप्त करने के लिए यहां टाइप करें !

Jaunpur News : किशोरी के अपहरण का आरोपी महराजगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार

● किशोरी के अपहरण के आरोपी को परिजनों की सहायता से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र निवासी किशोरी की मां  ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 6 मई को 8:00 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बनवहां निवासी शनि पुत्र हरिश्चंद्र अपहृत कर लिया था।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हम लोगों ने आरोपी शनि व किशोरी को उसके घर के पास से ही उस समय पकड़ लिया। जब वह कहीं भागने की फिराक में खड़ा था। किशोरी की मां परिजनों के साथ आरोपी को लेकर थाने पहुंचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सम्बंधित खबरें  👇