REPORTED BY : अभिषेक यादव (जौनपुर)
EDITED BY : AVP NEWS 24
![]() |
विकास पांडेय प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी से किए गये सम्मानित |
सुइथाकला । यूपी के जनपद जौनपुर के निवासी विकास पाण्डेय ने वृहस्पतिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता में अव्वल रहकर क्षेत्र सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
आपको बताते चले कि क्षेत्र अंतर्गत दुमदुमा गांव के निवासी विकास पाण्डेय पुत्र श्यामा प्रसाद पाण्डेय ने अपने प्रयासों से अव्वल आकर जनपद का नाम ऊँचा किया। उनकी इस उपलब्धि ने गांव को गर्वित किया और पूरे परिवार में उत्साह का माहौल भर दिया है। क्षेत्र के लोगो ने उनकी इस बड़ी सफलता पर बधाई दी और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। विकास इस समय में वेटरनरी विश्वविद्यालय मथुरा से पशु चिकित्सा में स्टडी कर रहे हैं। इस बार वे अन्तिम वर्ष के छात्र हैं। बता दे कि बृहस्पतिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा में राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता कराई थी। जिसमें मथुरा, दिल्ली व चण्डीगढ़ समेत देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों की तरफ से कुल 18 लोगों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में इस सदन का मानना है वैश्विक विश्व व्यवस्था का भविष्य इंडो -पेसिफिक में निर्धारित होगा नामक विषय पर हिन्दी भाषा में वाद विवाद के दौरान प्रथम पुरस्कार अपने नाम करने में विकास अव्वल रहे।
विकास पांडेय को उनकी इस उपलब्धि पर पुरस्कार स्वरूप आयोजक मण्डल ने दस हजार रूपए नकदी समेत प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। उक्त उपलब्धि द्वारा वे मथुरा विश्वविद्यालय के साथ ही क्षेत्र व जनपद का भी नाम रोशन कर लोगों से वाहवाही लूट रहे हैं। विकास के इस उपलब्धि पर परिजन समेत डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल, डा मुदित सक्सेना व अन्य शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी लोगो ने विकास को बधाई दिए।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now