Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : जौनपुर की बेटी अंशिका बनी विकसित भारत चैलेंज की तीसरी विजेता, गिफ्ट में मिली स्कूटी

Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.

REPORTED BY : कुन्दन निषाद (जौनपुर) 
EDITED BY : AVP NEWS 24


जौनपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में विकसित भारत चैलेंज की तीसरी विजेता आंशिक अग्रहरी पुत्री पंकज अग्रहरी बनी है।

उक्त जनपद के बक्शा बाजार स्थित आंशिक के आवास पर जाकर आईएस अभिषेक सिंह ने विकास रथ इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान किया। स्कूटी पाकर आंशिक और उनके परिजन में खुशी की लहर है। खुशी के इस मौके पर अंशिका के परिवार वालो ने ढोल नगाड़ों से आईएस अभिषेक सिंह का भव्य स्वागत किया। अंशिका द्वारा बनाया गया वीडियो रील में देश की उपलब्धियों के साथ-साथ 2047 के विकसित भारत की तस्वीर बताई गई। 



आपको बताते चले कि आईएस अभिषेक सिंह द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा का अच्छा वीडियो बनाने वाले को पुरस्कृत किया जा रहा है, और स्कूटी दी जा रही है। वही अंशिका और उनके पूरे परिवार वालो ने अभिषेक सिंह को धन्यवाद दिया।

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now