जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जौनपुर के दो युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में ग्राम बरगांव, सरायख्वाजा निवासी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) का महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, किसान कांग्रेस की जिला स्तरीय जिम्मेदारी अभिषेक मिश्रा को दी गई है।
शिवेंद्र सिंह की नियुक्ति की खबर से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को और मजबूत बना रहा है।
पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राकेश उपाध्याय, मल्हनी के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद मिश्र, डॉ. मंगला मिश्र, पूर्व शहर उपाध्यक्ष विद्यापति द्विवेदी, हीरालाल पाल, पूर्व नगर अध्यक्ष विशाल सिंह (हुकुम), संदीप सोनकर, अजय सोनकर, पूर्व सचिव प्रवीण सिंह पिंटू, पूर्व उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस गुलाब सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।