हुबलाल यादव
बदलापुर (जौनपुर) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आह्वान पर रविवार को 364 विधानसभा बदलापुर में पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जौनपुर के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण बिन्द के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बिन्द-केवट समाज की जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी और पढ़ाई करने वाले बच्चों को कलम व नोटबुक वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय शंकर यादव (एडवोकेट) ने की तथा संचालन एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव ने निभाई।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, अध्यक्ष अधिवक्ता सभा सिकंदर निषाद, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राजेश कुमार बिंदु, दिवाकर बिंद, दिनेश बिंद, अधिवक्ता मुकेश कुमार बिंद, महासचिव अशोक निषाद, अशोक कुमार यादव, आजाद यादव, विकास यादव, जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव, सुक्खू यादव, प्रधानाध्यापक भोलाराम निषाद, युवजन सभा अध्यक्ष विवेक यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं पुरुष उपस्थित रहे।
सभी ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।