Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS

6/trending/recent

Jaunpur News: फतेहगंज में निजी कार्यक्रम में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.

Jaunpur News: जौनपुर जिले के सिकरारा ब्लॉक के फतेहगंज बाजार में रविवार को एक निजी कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जोरदार स्वागत किया गया। वह सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के साथ रामश्रृंगार प्रजापति के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

jaunpur-news-sapa-pradesh-adhyaksh-fatehganj-bjp-par-nishana

फतेहगंज पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जोरदार नारेबाजी के साथ माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में श्यामलाल पाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "भाजपा के नेता न तो संविधान के अनुसार बोलते हैं और न ही कार्य करते हैं। समाजवादी पार्टी की मुहिम है कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों को उनके संविधान प्रदत्त अधिकार दिलाए जाएं। देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए संविधान के अनुसार सरकार चलाना जरूरी है।"

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, "भाजपा नेताओं ने खुद ही अपनी साख खत्म कर ली है, अब वे दूसरों की क्या बात करेंगे।" वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य देश में समाजवाद लाना और डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के मुताबिक सरकार चलाना है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इसके लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता चाहती है कि वह एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।"

इस अवसर पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्यामनारायण बिंद, राजन यादव, आर. बी. यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, बच्चूलाल, बच्ची, अमरेंद्र, कुंदन, भैयालाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Below Post Ad

WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now