जौनपुर। तेजीबजार थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुरा गांव निवासिनी अमृता दुबे पत्नी स्व. उदय दुबे को बुधवार की दोपहर अपने घर के बाहर लेटी हुई थी, घर के बगल घने जंगल से आये किसी जंगली जानवर ने दोनों हाथों में काट लिया। दाहिने हाथ की एक अंगुली काट ले गया खून से लतफत वृद्ध महिला चिल्लाते हुए शोर मचाने लगी। घर वाले जब महिला के पास पहुंचे तो जानवर भाग गया। महिला की लड़की रूबी दुबे ने बताया कि भेड़िए ने काटा है। जब हम लोग मम्मी के पास पहुंचे तो भेड़िया तेज गति से भागते हुए जंगल की तरफ भाग गया। आनन फानन में गांव वालों ने महिला को बदलापुर हॉस्पिटल ले गए जहां से उपचार करवाकर घर ले आए। वही गांव के मुकेश मिश्रा, विकास सिंह, कल्लू तिवारी, शुभम मिश्रा, राजेश तिवारी सहित लोगों ने जंगल में बहुत ढूढा पर जानवर कही दिखाई नही दिया।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News को फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now