JAUNPUR NEWS : लघुशंका के लिए खेत मे गया 16 वर्षीय किशोर करंट के चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
![]() |
- फ़ोटो - |
-
मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय राजकुमार पुत्र धर्मेंद्र निषाद का कक्षा 9वी का स्टूडेंट था। मृतक अपने घर के नजदीक पीछे पड़ोसी के खेत मे लघुशंका करने के लिए गया था। वही मृतक किशोर की मां प्रेमशीला का आरोप है कि पड़ोसी ने अपने खेत में बांस की बल्ली के सहारे बिजली का तार लगा रखा है। जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। बात दे कि जब सुबह राजकुमार घर के पीछे लघुशंका करने के लिए गया था। देर तक इंतजार करने के बाद भी जब उनका पुत्र घर वापस नही आया तो वह अपनी बेटी को उसे खोजने के लिए भेजी। राजकुमार खेत मे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर गिरा पड़ा था। बेटी के शोर मचाने पर घटनास्थल पर पहुची मां ने बेटे को खेत मे अचेत पड़ा देख बदहवास हो गयी। अचानक रोने बिलखने की आवाज सुन मौके पर पहुचे पड़ोसियों ने अचेतावस्था में ही उसे लेकर स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद उसे को मृत घोषित कर दिया। मौत की मनहूश खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों ने किशोर के शव को थाने ले गए। दोषियों पर कड़ी कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।