अपने मन पसंद की खबरें खोजें

दिब्यांग युवती के साथ पड़ोस के एक युवक ने किया दुष्कर्म

सांकेतिक चित्र


जलालपुर (जौनपुर)। आपको बता दे कि पराऊगंज बाजार के नजदीक एक ग्राम की दिब्यांग युवती के साथ शुक्रवार को पड़ोस के एक युवक ने युवती के साथ दुराचार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को परिजनों ने सूचना दे दिया था।

आपको बता दे कि पुलिस का कहना था कि मौखिक सूचना मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में एक दिव्यांग युवती रहती है। जिसके बारे में बताया कि वह कुछ मंद बुद्धि की है। युवती के परिजनों के अनुसार पड़ोसी युवक ने युवती को बहका -फुसलाकर पास के एक खाली मकान में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से लौटकर आयी युवती ने जानकारी दी। परिवार के लोग चौकी पर पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पराऊगंज पुलिस चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र भाई पटेल ने बताया कि घटना की मौखिक सूचना पीड़िता के परिजनों ने दी है। जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना सत्य पाये जाने पर मुकदमा दर्ज कारवाई की जायेगी। 


WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!
Join करें 👆

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now