![]() |
| करंट लगने से इंजीनियरिंग छात्र की मौत |
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कानपुर के अपोलो इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र सुधांशु यादव की करंट लगने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सुधांशु यादव अपने घर के बाहर टुल्लू पंप चालू करने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही सुधांशु ने पंप चालू किया, उसे जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़े और तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्व. राजकुमार यादव के इकलौते बेटे सुधांशु पिता के निधन के बाद परिवार की एकमात्र उम्मीद थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु की खबर सुनकर मां बेसुध हो गईं। घर में कोहराम मच गया। इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी और अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

