Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: महराजगंज सेवा निवृत खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह का भव्य विदाई समारोह सम्पंन

Jaunpur News: महराजगंज सेवा निवृत खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह का भव्य विदाई समारोह सम्पंन

हुबलाल यादव (पत्रकार)

महराजगंज (जौनपुर) : विकास खंड महराजगंज के सभागार में बृहस्पतिवार खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दिनेश प्रताप सिंह के सेवा निवृत्त होने पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी अधिकारी, कर्मचारी प्रधानगण  एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण मौजूद रहे।

समारोह में वक्ताओं ने दिनेश प्रताप सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सौम्य व्यवहार से विभाग के कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। उनके नेतृत्व में कई विकास योजनाएं सफलतापूर्वक लागू हुईं और पंचायतों को नई दिशा मिली। विदाई समारोह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता विनय सिह, एडीओ पंचायत उमेन्द्र यादव ,ग्राम पंचायत अधिकारी सत्येन्द्र यादव युवा कलयाण अधिकारी पंकज सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय धीरज चौबे राहुल सिंह यादवेन्द्र सिंह लवकुश रत्नेश सिंह श्याम मिश्रा प्रधान बृजलाल यादव वअन्य अधिकारीगणों ने श्री सिंह को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भावुक माहौल में सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी  संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। अंत में दिनेश प्रताप सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह प्यार और सम्मान उन्हें हमेशा याद रहेगा। 

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

Below Post Ad

विज्ञापन
Ad Image

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now