Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: मुरली वाले हौसला को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

Jaunpur News: District Magistrate Dr. Dinesh Chandra honored Murli Wale Hausla by giving him a shawl

Jaunpur News: District Magistrate Dr. Dinesh Chandra honored Murli Wale Hausla by giving him a shawl

हुबलाल यादव / जौनपुर।
जिले के नौपेड़वा निवासी और पशु एवं वन्य जीव संरक्षण के लिए समर्पित मुरली वाले हौसला को बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जिला कार्यालय में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें वन्य जीवों के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण और साहसिक प्रयासों के लिए दिया गया।

बता दे कि, कुछ दिन पहले जलालपुर के एक गांव में एक खतरनाक किंग कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए मुरली वाले को बुलाया गया था। रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने अचानक मुरली वाले के हाथ में काट लिया। अस्पताल पहुंचने में विलंब होने के कारण उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक हो गई थी। हालांकि समय पर इलाज और स्थानीय लोगों के सहयोग से उनकी जान बचाई जा सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग और उनके सहयोगी अस्पताल पहुंचे और मुरली वाले के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी ने मुरली वाले के इलाज में किसी प्रकार की कमी न होने देने का आश्वासन दिया था।

झाड़-फूंक या टोने-टोटके में न पड़ें : मुरली वाले हौसला 

स्वास्थ्य सुधार के बाद बुधवार को जब मुरली वाले हौसला को सम्मानित किया गया, तो उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि सांपों से बचाव के उपायों को अपनाएं और जागरूक रहें। उन्होंने बताया कि अगर किसी को सांप काट ले तो सबसे पहले काटे गए स्थान को पानी से साफ करें, उस स्थान से कुछ दूरी पर हल्की पट्टी बांधें और तुरंत अस्पताल जाएं। किसी भी झाड़-फूंक या टोने-टोटके में न पड़ें, क्योंकि समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है। मुरली वाले ने यह भी कहा कि पशु और वन्य जीव हमारी प्रकृति का अहम हिस्सा हैं, इसलिए उनके प्रति दयालु बनें और सह-अस्तित्व की भावना रखें।

Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now