पिछड़ों-दलितों के मसीहा थे छत्रपति शाहूजी महाराज: सपा ने जयंती पर किया याद
जौनपुर (हुबलाल यादव):
महान समाज सुधारक, आरक्षण के जनक और पिछड़े-दलित समाज के उत्थान के प्रतीक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा समारोह बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाई गई |
यह आयोजन सपा कार्यालय नईगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पण से हुई। इसके पश्चात एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें उनके ऐतिहासिक कार्यों और समाज सुधार के प्रयासों पर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि शाहूजी महाराज ने सामाजिक समानता की नींव रखी। उन्होंने दलितों और पिछड़ों को शिक्षा और नौकरियों में अवसर देकर समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया। उन्होंने आगे बताया कि 1902 में ही उन्होंने प्रशासनिक पदों पर 50% आरक्षण लागू किया था, जो उस समय एक क्रांतिकारी कदम था।
विपक्षी नेताओं पर हमले की निंदा-
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने गोरखपुर में विपक्षी नेताओं पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री के गृह जनपद में सपा नेताओं पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। हम इसकी कड़ी भर्त्सना करते हैं।"
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित व्यापारियों की आवाज़ उठाती रहेगी और तानाशाही प्रवृत्ति के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
गोष्ठी को हीरालाल विश्वकर्मा, डॉ. रामसूरत पटेल, श्रवण जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, अशोक यादव, दिनेश यादव फौजी, अनवारुल हक गुड्डू, वीरेंद्र यादव समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने शाहूजी महाराज के विचारों को सपा की विचारधारा के केंद्र में बताया |कार्यक्रम में राजनाथ यादव, गुलाब यादव, डॉ. मनोज यादव, राहुल यादव, उमाशंकर चौरसिया, भानु मौर्य, अमजद अंसारी, शाहिद, लालू यादव समेत सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया |