हुबलाल यादव
महराजगंज (जौनपुर): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराजगंज ब्लॉक मुख्यालय से लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इन आयोजनों में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
मुख्य कार्यक्रम – ब्लॉक मुख्यालय महाराजगंज: यहां एडीओ पंचायत उमेन्द्र यादव के नेतृत्व में सचिव विकास यादव, सत्येन्द्र यादव, प्रशांत यादव दानबहादुर, राजबहादुर, संतलाल, महेंद्र सोनकर समेत दर्जनों कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
फत्तूपुर परम हंस कुटी में आध्यात्मिक योगाभ्यास: परम हंस कुटी, फत्तूपुर में स्वामी परमहंस के सान्निध्य में संतों एवं साधकों ने योगाभ्यास करते हुए शारीरिक और मानसिक शुद्धि का संदेश दिया।
सवंसा गांव में ग्रामीणों की सहभागिता: सवंसा गांव में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही।
महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने भी अपनाया योग: सीएचसी महराजगंज में अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. अमित कुमार सोनी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।