Type Here to Get Search Results !

UP Board Fee Hike 2025: यूपी में कक्षा 9 से 12 तक की फीस में 200% तक की बढ़ोतरी, राज्यपाल ने दी मंजूरी

UP Board Fee Hike 2025: Fees for classes 9 to 12 in UP increased by up to 200%, approved by the Governor

UP  News: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़े हुए शुल्क को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद इसे इसी शैक्षिक सत्र से लागू कर दिया गया है।

UP Board Fee Hike 2025: Fees for classes 9 to 12 in UP increased by up to 200%, approved by the Governor

शासनादेश के अनुसार, फीस में 180% से 200% तक की वृद्धि विभिन्न शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक मदों में की गई है। उदाहरण के तौर पर कक्षा 9-10 में विकास शुल्क ₹10 से बढ़ाकर ₹25 प्रति माह किया गया है। कक्षा 11-12 में यह शुल्क ₹15 से बढ़ाकर ₹35 प्रति माह कर दिया गया है।

इसके अलावा विज्ञान, क्रीड़ा, स्काउटिंग, रेडक्रॉस, वाचनालय, पत्रिका, जलपान और पंखा शुल्क जैसी मदों में भी कई गुना वृद्धि की गई है। आदेश मे कहा गया है कि पहले से लागू शुल्क आदेशों को अतिक्रमित करते हुए नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू की जाएंगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह नियम राज्यभर के सभी राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा, और पुरानी सभी दरें अमान्य मानी जाएंगी।

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now