जौनपुर। जिले के सुईथाकला ब्लाक मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को साढ़े बारह बजे क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों की बैठक की गई। ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर साढ़े चार करोड़ का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक राष्ट, एक चुनाव होने के लिए ध्वनमति से अपनी सहमति जताई।
ब्लाक प्रमुख श्रीमती विद्या तिवारी ने कहा कि गांव के विकास , सुरक्षा , शिक्षा और चिकित्सा के लिए सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भरोसा दिया कि गांव के विकास लिए धन की कमी नहीं रहेगी उपस्थिति सभी सदस्यों से काम के लिए प्रस्ताव लिया। जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र विन्द ने वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को सराहा। खंड विकास अधिकारी जीतेन्द्र सिंह ने पूर्व के कार्य योजनाओं के बारे में कहां कहां विकास कार्य हुए हैं उसकी जानकारी दिया। उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों को बताया कि हमारे स्तर से आप लोगों के किसी भी काम को रोका नहीं जाएगा।
सदन में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशांत पाण्डेय कहा कि सूचना के बावजूद बिजली विभाग व खाद्य रसद व जल निगम के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी मीटिंग में गायब रहते हैं न आने पर सभी सदस्यों ने निन्दा प्रस्ताव पारित किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा प्रणय तिवारी ने सदन के माध्यम से प्रमुख से मांग किया कि गांवों मे आवास का सर्बे का काम चल रहा है सरवेयर हम लोगों के बिना सूचना दीए सर्वे कर रहे हैं। उनको निर्देश दिया जाय कि बी डी सी सदस्यों को सूचित करके सर्वे किया जाय। प्रधान दीपाईपुर रामसकल विन्द ने सदन में कहा कि हमारे मनरेगा के तहत दीए हुए कार्यों को सेक्योर्य नहीं किया जाता है क्यों।उनके सवाल के जबाब में खंड विकास अधिकारी जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि जब से मैं यहां हूं तब से कोई फाईल पेंडिंग हैं तो तत्काल उसको करवाते हैं।
बैठक में ए डी ओ ए जी कृषि बाल पुष्टाहार, पशु विभाग से आदि लोगो ने अपने विभाग से गांव में क्या फायदा हो सकता है उसकी विस्तृत जानकारी दी। अंत में एक राष्ट, एक चुनाव का प्रस्ताव लाया गया। जिस पर सदन में सभी सदस्यों ध्वनि मति से अपना समर्थन किया गया। कार्यक्रम के शुरूवात में पहल गांव में 22 अप्रैल को आतंकियों के द्वारा मारे गए निर्दोष सैलानियों के मारे जाने पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन ए डी ओ पंचायत जयप्रकाश मौर्य ने किया। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि डा0 उमेश चंद्र तिवारी,प्रधान रमेश विन्द , छोटेलाल विन्द, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, प्रधान राजेंद्र यादव, अजय चौधरी, महेन्द्र कुमार, प्रधान मनवोध, बी डी सी अजीत सिंह, गया प्रसाद पांडेय, शारदा देवी, संजय कुमार सिंह, अशोक सिंह, सहित सभी ब्लाक कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

.jpg)
 
 
 
 
 
 
 Play Store
            Play Store
         App Store
            App Store