जौनपुर: जिले के खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। वारंटी की पहचान खेतासराय थाना क्षेत्र के कोहरऊटी वार्ड निवासी सहादुर प्रजापति पुत्र मदन प्रजापति के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ न्यायालय से कई मामले में वारंट जारी था। सूचना के बाद भी वह अदालत में नहीं हाजिर हो रहा था। लिहाजा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में उप निरीक्षक लल्लू सिंह के साथ हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, अंबिका यादव शामिल रहे।