Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS

6/trending/recent

जौनपुर: तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, एसपी ने किया प्रशासनिक फेरबदल

जौनपुर: तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, एसपी ने किया प्रशासनिक फेरबदल

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में तीन क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत सीओ बदलापुर प्रतिमा वर्मा को मछलीशहर का चार्ज दिया गया, सीओ सदर देवेश कुमार सिंह को बदलापुर का नया सीओ बनाया गया, जबकि मछलीशहर के सीओ परमानंद कुशवाहा को सीओ सदर नियुक्त किया गया है। 


एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा यह आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

Below Post Ad

WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now