Type Here to Get Search Results !

तेजस टूडे के समूह संपादक रामजी जायसवाल बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.

Avp News24

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के निवासी और राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र 'तेजस टूडे' के समूह संपादक रामजी जायसवाल को अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों की जिम्मेदारी दी है।

महासभा ने दी जिम्मेदारी

आपको बताते दे कि यह मनोनयन महासभा के मुख्य संरक्षक बालेश्वर दयाल जायसवाल, वरिष्ठ संरक्षक पन्ना लाल जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक किशोर जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक रविन्द्र जायसवाल, मुख्य राष्ट्रीय प्रभारी पूरनचन्द झरवाल के अनुमोदन पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल गुजरात ने किया है।

लोगों ने दी बधाई

खबर मिलते ही जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश के अलावा देश के तमाम प्रदेशों के स्वजातीय बंधुओं ने श्री जायसवाल को बधाई दिया।

पत्रकारिता में 26 वर्षों का अनुभव

रामजी जायसवाल का नाम पत्रकारिता क्षेत्र में अत्यंत सम्मान के साथ लिया जाता है। पिछले 26 वर्षों से वह मीडिया के माध्यम से समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों की आवाज़ को बुलंद कर रहे हैं। बता दें कि श्री जायसवाल सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक भी हैं।

 

WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now