अपने मन पसंद की खबरें खोजें

जौनपुर के बेटे ने 1 महीने के अंदर 03 सरकारी नौकरियों में सफलता प्राप्त कर रचा इतिहास, जानें किस किस पद पर मिली नौकरी

REPORTED BY : अभिषेक यादव (जौनपुर) 
EDITED BY : AVP NEWS 24


जौनपुर। यूपी के जनपद जौनपुर के शाहगंज अन्तर्गत छठावा गांव निवासी किसान विजय सिंह के लाडले बेटे आदेश सिंह ने 22 साल की उम्र में अपनी पढ़ाई की मेहनत पर 1 महीने के अंदर तीन सरकारी नौकरियां में सफलता प्राप्त करके अपने परिवार और क्षेत्र सहित पूरे जनपद को भी गर्वित बना दिया है।

आपको बताते चले कि 22 वर्षीय आदेश सिंह ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी और आनलाइन स्टडी के माध्यम से यह कामयाबी हासिल किया । वह CRPF में हेड कांस्टेबल, CISF में कांस्टेबल एवं DELHI पुलिस में कांस्टेबल में चयनित हुए। जिसके बाद लोगो मे खुशी का माहौल छाया है। आदेश सिंह अपने चाचा अजय सिंह जो उपजिलाधिकारी शाहगंज के साथ गनर के पद पर तैनात है, से प्रेरित होकर शुरु से ही सरकारी नौकरियों में जाने का दृढ़ संकल्प लिए थे।

जानकारी के अनुसार अभी 6 महीने पूर्व ही आदेश सिंह की बड़ी बहन लवली सिंह का भी ITBP में चयन हुआ है, जो इस समय चंडीगढ़ में ट्रेनिंग पर है। फिलहाल आदेश दिल्ली पुलिस में ज्वाइन करके आगे उच्च पदों की तैयारी करेंगे। इस खुशी भरे समाचार के साथ, आदेश सिंह के परिवार में खुशियों का उत्साह फैला है। परिजनों ने एक दूसरे को मिठाईयाँ बाँटते हुए इस खुशी का स्वागत किया, और रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देकर इस खास पल को और यादगार बनाया।




Also Read ...


    हमारे WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
    Join Now +

    Advertisement

    Advertisement
    HomeTrendingVideosStoriesProfile