![]() |
हर्षिता सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |
जौनपुर। इंडियन ताइक्वांडो यूनियन के तत्वावधान में शाहगंज के आर.एन. टैगोर स्कूल में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में शाहगंज क्षेत्र की सेंट थॉमस रोड निवासी, दंत चिकित्सक डॉ. वीर विक्रम सिंह की बहन हर्षिता सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर कोच दिनेश चौधरी सहित सारांश यादव, प्रभा पांडेय, राम तिवारी, श्याम तिवारी आदि ने उन्हें बधाई दी।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद जब हर्षिता सिंह घर पहुंचीं, तो परिवार में खुशी का माहौल था। भाभी रूशाली सिंह ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर उनका स्वागत किया। पिता डॉ. विनीत कुमार सिंह, माता सरोज सिंह, भाई डॉ. वीर विक्रम सिंह और बहन सौम्या सिंह ने मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा जेसीआई शाहगंज सिटी की अध्यक्ष दीपा सेठ, लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, संस्कार भारती के अध्यक्ष रचित चौरसिया, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, समाजसेवी विश्वनाथ अग्रहरि उर्फ विशु और आर्या अग्रहरि सहित नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने हर्षिता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now