Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ा, तहसील में हड़कंप

यूपी के जौनपुर में एंटी करप्शन टीम ने गुरूवार दोपहर लगभग 12 बजे रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही यह खबर...


Jaunpur News: यूपी के जौनपुर में एंटी करप्शन टीम ने गुरूवार दोपहर लगभग 12 बजे रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही यह खबर तहसील बदलापुर पहुंची वैसे ही लेखपाल कानूनगो समेत तहसील के अन्य कर्मचारियों में भी खलबली मच गई। 

मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के ही सुभाष चंद निगम ने ऐंटी करप्शन विभाग में लिखित सूचना दिया था कि तहसील के लेखपाल सुभाष चंद सरोज एक काम करने के लिए उनसे 5 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन टीम ने नोटों पर केमिकल लगाकर निगम को दिया और योजना के तहत निगम ने जैसे ही नोट कानूनगो को पकड़ाया वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। कानूनगो अपने को फंसता हुआ देखकर तरह-तरह के बहाने बनाने लगा, लेकिन टीम ने उसकी एक भी नहीं सुनी। एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को पकड़कर बक्शा थाने ले आई है। वहां पर कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now