जौनपुर न्यूज़। अखिल भारतीय सांख्यकीय प्रतियोगी परीक्षा परीक्षा परिणाम में जिले एक होनहार युवक ने बाज़ी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया है। यह गुड न्यूज़ मिलते ही जिले में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। परिवार व गांव के लोगो का सीना 56 इंच का हो गया है।
आपको बता दे कि सुरुआरपट्टी (फतेहगंज) गांव के निवासी सत्यप्रकाश सिंह का पुत्र निखिल सिंह का चयन अखिल भारतीय सांख्यकीय प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम स्थान पर हुआ है। निखिल ने हाई स्कूल की पढ़ाई नगर के नेहरू बालोद्द्यान इंटर कालेज से की थी। शेष पढ़ाई बीएचयू वाराणसी से की। निखिल के पिता सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि निखिल बचपन से ही मेधावी छात्र था। शिक्षा में उसकी रुचि देखते हुए उसे उच्च शिक्षा हेतु वाराणसी भेजा गया था। उसके चयन से क्षेत्रवासियों का बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
निखिल ने अपने सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के साथ अपने चाचा राजेश कुमार सिंह राजस्व निरीक्षक,चाचा राकेश सिंह अध्यापक एवं चाचा सर्वेश सिंह अध्यापक,अपनी माँ सहित सभी परिजनों को दिया है।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News को फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now