महसी : बहराइच में तिगड़ा गांव में शनिवार शाम को 12 वर्षीय बालक पर गन्ने के खेत में तेंदुए ने हमला कर मार डाला था। ग्रामीणों की मांग पर तेंदुए को पकड़ने के लिए रविवार को खेत में पिंजड़ा लगाया गया है। वन कर्मियों की टीम को भी तैनात किया गया है। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत तिगड़ा गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी लाल जी यादव का खेत घर के सामने स्थित है। जिसमें गन्ना लगा हुआ है। शनिवार शाम को छह बजे लाल जी यादव का 12 वर्षीय पुत्र अमन यादव खेत के गन्ने के खेत में टहल रहा था। तभी गन्ने के खेत में तेंदुआ निकल आया तेंदुए ने बालक पर हमला कर मार डाला था। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे कि ग्रामीण के अनुसार गन्ने के खेत में कई तेंदुआ होने की बात कह रहे हैं। इसको देखते हुए डीएफओ संजय शर्मा ने गांव में पिंजड़ा लगवाने के निर्देश दिए। एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि गन्ने के खेत में पिंजड़ा लगाया गया है। उन्होंने बताया कि वन कर्मियों की तैनाती भी की गई है।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now