![]() |
ग्रामीणों से बातचीत करतीं पूर्व मंत्री संगीता यादव |
हुबलाल यादव, वरिष्ठ पत्रकार (महराजगंज, जौनपुर)
महराजगंज/जौनपुर : समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव ने बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के बसहराकला गांव में आयोजित पीडीए चौपाल में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
बता दे कि, ग्रामीणों ने चौपाल के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, वृद्धावस्था पेंशन, जर्जर सड़कें, बिजली आपूर्ति और आवास योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को बेझिझक उठाया। हर मुद्दे पर संगीता यादव ने ध्यानपूर्वक सुनवाई करते हुए भरोसा दिलाया कि इन सभी मुद्दों को संबंधित अधिकारियों और शासन तक खुद पहुँचाएंगी।
भाजपा सरकार पर भी जमकर साधा निशाना
यही नहीं, उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ कहा कि ये सरकार दलित, मजदूर, किसान, छात्र और नौजवान विरोधी है, और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता को इसे सत्ता से बाहर करना चाहिए।
आम जनता की आवाज रही है सपा: संगीता यादव
संगीता यादव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से आम जनता की आवाज रही है और आगे भी रहेगी। हम हर मंच पर जनता की बात उठाएंगे और उसका समाधान भी लेकर आएंगे।
इस कार्यक्रम मे पार्टी कार्यकर्ता महेन्द्र यादव, कन्हैयालाल यादव, भानुप्रताप यादव, उमाशंकर यादव, बबलू यादव, सियाराम यादव और एचएल यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने गर्मजोशी से सपा नेत्री का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।