जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर चौकियां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि विवाहिता की सास और अन्य परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
![]() |
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत |
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 24 वर्षीय रागिनी के रूप में हुई है, मंगलवार भोर में रागिनी के मायके वालो ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी से संपर्क नहीं हो पा रहा है और कॉल भी बार-बार काटा जा रहा है। रागिनी के मायके वाले खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी कला गांव के निवासी हैं। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका जताई।
सूचना मिलते ही चौकी पुलिस रागिनी के ससुराल पहुंची। वहां कमरे में रागिनी का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, मृतका के गले पर निशान भी पाए गए हैं। रागिनी की सास और परिवार के अन्य सदस्य फरार हो गए हैं। मामले में रागिनी के पिता मोहन सोनकर ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।