जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. समर बहादुर सिंह की सुपुत्री डॉ. मनीषा सिंह ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है।
![]() |
डॉ. मनीषा सिंह बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर |
बता दे कि जैसे ही इस बड़ी सफलता की जानकारी परिवार, मित्रों और सुभचिंतको को हुई, बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। प्रो. समर बहादुर सिंह के निवास स्थान पर शुभचिंतकों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने पहुंचकर इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने डॉ. मनीषा सिंह को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डॉ. मनीषा की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे जौनपुर जनपद के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उनकी यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि मेहनत, निष्ठा और विद्वता के बल पर कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। डॉ. मनीषा सिंह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।