![]() |
फोटो : डा. आनंद सिंह |
Jaunpur News : डा. आनंद सिंह अधीक्षक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की पदोन्नति लोक सेवा आयोग इलाहाबाद से सहायक कुलसचिव पद पर मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर में हो गया है। डॉ आनन्द जी मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के प्रथम सहायक कुल सचिव नियुक्त हुए हैं।
बता दे कि डॉ. सिंह जौनपुर जिले के खुटहन ब्लाक के नगवा ग्राम के रहने वाले हैं। इनके पिता स्वर्गीय संकटा प्रसाद सिंह भी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सहायक कुलसचिव पद पर कार्यरत रहे हैं। श्री सिंह के बाबा स्वर्गीय राम इकबाल सिंह, नगवा ग्राम के निर्विरोध प्रधान के रूप में कई वर्षों तक सेवा देते रहे हैं।
डॉ. आनंद सिंह के बड़े भाई, डॉ. अरुण सिंह, खेतासराय क्षेत्र में एक प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ. आनंद सिंह की इस उपलब्धि से शुभचिंतको में हर्ष का माहौल है और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now