Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : अनिल अध्यक्ष, त्रिवेणी बने मंत्री

Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेहरी सुइथाकला में बुधवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में बोलते हुए मंडल अध्यक्ष डॉ. संतोष तिवारी ने शैक्षिक गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी अध्यापकों की जिम्मेदारी है कि गुणवत्ता पर ध्यान दें। संगठन में कार्यकर्ता का सम्मान संगठन का सम्मान है। संगठन के पीछे त्याग और चारित्र्य है तो लोग सम्मान करेंगे। यह आत्मविश्वास कार्यकर्ता में होना चाहिए।

Jaunpur News

संरक्षक सत्य प्रकाश पांडेय (राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता) ने भी अपना विचार व्यक्त किया और कहा कि संगठन सहयोग से चलता है। जिला मंत्री डॉ. मनीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि सभी लोग अपने कार्यों से पहचान बनाते हैं। विद्यालय समय से पहुँचकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें और शिक्षक हित में आने वाली समस्याओं के लिए संगठन हमेशा तत्पर है।

जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि हमारा प्रयास चिड़ियों जैसा हो कि हम संगठन के कार्यों को करते रहें और हमेशा प्रयत्नशील रहें। संयुक्त मंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

गोष्ठी में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का निर्विरोध अनिल कुमार चौधरी अध्यक्ष, व त्रिवेणी मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष चन्दन बरनवाल, उपाध्यक्ष विवेक यादव, नरेन्द्र, संगठन मंत्री अनिल, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी प्रताप, रविन्द्र प्रताप, विनोद सिंह आय-व्यय निरीक्षक चुने गए।

चुनाव अधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेष चतुर्वेदी और कोषाध्यक्ष अच्छेलाल चौधरी ने चुनाव सम्पन्न कराया। अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद और बौद्ध मुनि जी ने की। गोष्ठी में संजय सिंह, मनोज सिंह, हनुमान प्रसाद प्रजापति, डॉ. सुधाकर सिंह, राजेन्द्र कुमार, अमर नाथ यादव, अनिल कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन संतोष कुमार ने किया।

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now