Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: डॉक्टर सौम्या ने NEET PG परीक्षा में 40वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.
फ़ोटो : डॉक्टर सौम्या सिंह

सिंगरामऊ(जौनपुर)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली द्वारा आयोजित 2024 की स्नातकोत्तर (एमडी, एमएस) प्रवेश परीक्षा में डॉक्टर सौम्या सिंह ने पूरे भारत में 40वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम गर्व से रोशन किया है। डॉक्टर सौम्या सिंह डॉक्टर संजय कुमार सिंह (प्रवक्ता इंटर कॉलेज सिंगरामऊ) की पुत्री हैं, वर्तमान में उत्तराखंड एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। डॉक्टर सौम्या की प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में हुई थी, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई के प्रति गहरी निष्ठा और लगन दिखाई। बचपन से ही उनके भीतर डॉक्टर बनने की आकांक्षा थी, और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने कठिन परिश्रम किया। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और उनके परिवार के सदस्य गर्व से भरे हुए हैं। डॉक्टर संजय कुमार सिंह के घर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। परिवार और समाज के लोग इस उपलब्धि को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर सौम्या सिंह के इस शानदार प्रदर्शन से हमें प्रेरणा मिलती है और यह साबित होता है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। डॉक्टर सौम्या की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Tags :

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now