Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS: जीवित महिला को मृत घोषित कर हड़प ली संपत्ति, पीड़ित ने जिलाधिकारी से की न्याय की गुहार

Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.

पीड़ित ने जिलाधिकारी से की न्याय की गुहार

शाहगंज (जौनपुर)। मंगलवार को एक पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप कर फरियाद लगाया कि उनको मृत घोषित कर उन्ही के जेठ व देवर द्वारा उनकी संपत्ति हड़प लिया है। जिलाधिकारी ने जांचोंपरांत उपयुक्त कार्रवाई करने का महिला को आश्वासन दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद ग्राम निवासी बिट्टन देवी पत्नी स्वर्गीय मुन्नीलाल प्रजापति ने बताया कि 1980 में उनके पति की मृत्यु हो गई थी। 1990 में उनकी संपत्ति पर बिट्टन देवी का नाम चढ़ा, किंतु 1992 में उनके जेठ हरीलाल व देवर मनोहर लाल तथा लौटू राम राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर कूटरचित ढंग से साजिश करके जीवित महिला को मृत घोषित करके अपने नाम वरासत दर्ज करके जमीन हड़प ली हैं। जुलाई 2024 में उसे जमीन जोतने से मना करके घर से भी भगा दिया गया। जिसके बाद वह पीड़ित महिला जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर फरियाद लेकर पहुँची हैं।

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Tags :

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now