Type Here to Get Search Results !

उपज बढ़ोत्तरी के लिए बढ़ायी गयी तिथि

जौनपुर। जिला गन्ना अधिकारी महेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी प्रभु एन. सिंह द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक में क्षेत्


जौनपुर। जिला गन्ना अधिकारी महेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी प्रभु एन. सिंह द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय अधिकारियों एवं गन्ना किसानों की मांग के दृष्टिगत पेराई सत्र 2024-25 के लिए समिति सदस्यता 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है, जो कृषक अभी तक समिति सदस्य नहीं बन पाये है, उन्हें वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना आपूर्ति का लाभ लेने हेतु 15 दिन का अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। पूर्व में पेराई सत्र 2024-25 हेतु जारी सट्टा नीति में गन्ना समिति सदस्यता एवं उपज बढ़ोत्तरी हेतु अन्तिम तिथि 30 सितम्बर, 2024 तक ही निर्धारित थी।

Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now