Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: पूर्व सांसद व सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें क्या है मामला

Tufani Saroj, SP MLA, ex-MP, death threat, Jaunpur news, FIR lodged, legal action, Vivek Yadav, audio recording, intimidation, police complaint.

 


जौनपुर न्यूज़: पूर्व सांसद व सपा विधायक केराकत तूफानी सरोज के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के आदेश पर आज 25 सितम्बर 24 को मुअसं 264/24 से धारा 351(3) बीएनएस 2023 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, विवेक यादव निवासी ग्राम बनकट, थाना बरसठी, ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को एक शिकायती पत्र सौंपा। विवेक ने आरोप लगाया कि 19 सितंबर 2024 को सुबह 9 बजे उन्हें विधायक तूफानी सरोज का फोन आया, जिसमें विधायक ने अपमानजनक भाषा का उपयोग करते हुए  जान से मारने की धमकी दी। विवेक के पत्र के आरोपों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेक यादव के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष बरसठी को आदेशित किया कि सुसंगत धारा में एफडीआई दर्ज कर विवेचना की जाये। 


इससे जुड़ा है मामला 


जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कमेंट्स को लेकर सपा विधायक तूफानी सरोज और विवेक यादव के बीच फोन पर तीखी बहस होते होते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने फोन कॉल पर एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दे डाली। कमेंट्स को लेकर विधायक और विवेक यादव के बीच तल्ख बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है। 


विधायक उपरोक्त ने इसके पूर्व में तहरीर देकर विवेक यादव पर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर हमारे खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया है। जिसके बाद पुलिस ने विवेक के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Tags :

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now