अभिषेक यादव (जौनपुर)
महराजगंज थाना क्षेत्र के राजपुर रूखार गांव में अफीम की खेती की शक में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है साथ में उसके खेत से 504 पौधा अफीम का समझ कर बरामद भी किया है ।
महराजगंज थाना क्षेत्र के राजपुर रुखार गांव के राम सामुझ पटेल ने अफीम का 504 पौधे की खेती के साथ पकड़ा गया है।स्थानीय पुलिस को जब इस विषय में मुखबिर से पता चला तो जिला की फील्ड यूनिट के कर्मचारियों को बुलाया और मौके पर मय फोर्स जाकर प्रतिबंधित पौधे को थाने पर लाए। पुलिस अफीम की खेती कर रहे किसान राम सामूझ पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया। राम सामुझ पटेल ने बताया कि वह अपने खेत में खाने वाले मशाला में पड़ने वाला पोस्ता का दाना समझकर उसकी बहू ने बोने के लिये दिया था। जब ग्रामीणो ने ये बताया कि ये अफीम है तो मैने उन पौधो को काटकर फेकने के लिये जिद किया तो बहू ने कहा कि ये पोस्ता है कुछ नही होगा ये कहकर बात टाल दी। मौके पर पहुची फोरेंसिंक टीम ने बरामद पौधे का नमूना जांच हेतु लिया। इस विषय पर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने का कहना है की इस प्रकार का पहला मामला आया है। जांच नमूना बाद वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now