search_avp

पसंद की खबरें प्राप्त करने के लिए यहां टाइप करें !

Jaunpur News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर की आत्महत्या, विश्वविद्यालय में मचा हड़कम्प

REPORTED BY : अभिषेक यादव (जौनपुर) 
EDITED BY : AVP NEWS 24


जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी के छात्र, ने बृहस्पतिवार को चरक हास्टल में अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की मौत से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा गया, पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू की है। मौत के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है। 
avpnews24
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के कासिमाबाद का रहने वाला विवेक कुमार 19 वर्ष पुत्र श्रवण कुमार विश्वविद्यालय में फार्मेसी के द्वितीय समेस्टर का छात्र था। वह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित चरक हास्टल में रहता था। आज दोपहर उसने जहर खा लिया। यह खबर विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

सम्बंधित खबरें  👇