Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : अलग अलग थानों की पुलिस टीम ने चार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : अलग अलग थानों की पुलिस टीम ने चार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


जौनपुर । पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद जौनपुर में लगातार अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अलग अलग थानों की पुलिस ने कुल 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 

बताते चले कि थाना केराकत पुलिस द्वारा 01 वारण्टी,थाना तेजीबाजार पुलिस द्वारा 01 वारण्टी ,थाना महराजगंज पुलिस द्वारा 01 वारंटी व थाना बक्सा द्वारा 01 वारंटी कुल 04  वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया।


1. थाना केराकत पुलिस द्वारा वारण्टी शिवमंगल पुत्र बरसाती निवासी ग्राम अमहित थाना केराकत जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0 903/15 धारा 323/504/506/34 भा0द0वि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर सम्बन्धित न्यायालय ए0सी0जे0एम0 तृतीय जौनपुर के आदेश क्रम में दिनांक 20.09.2023 को वारण्टी को उसके घर ग्राम अमहित से पुलिस ने गिरफ्तार किया।


2. थाना तेजीबाजार पुलिस द्वारा वारण्टी सम्बन्धित मु0 नं0 318/2020 धारा 323/504 भादवि स्टेट बनाम प्रभुनाथ अभियुक्त महावीर यादव पुत्र कल्पनाथ उम्र करीब 48 वर्ष निवासी ग्राम कान्हापुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को  बहद ग्राम कान्हापुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया।


3. थाना महराजगंज पुलिस द्वारा मु0नं0 10513/11 धारा 380 भा0द0वि0  से सम्बन्धित वारण्टी रमाशंकर पुत्र रामदवर मौर्य निवासी रामपुर घुसकुरी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 52 वर्ष को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।


4. थाना बक्सा पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त अजेदार पुत्र तनवीर अली उर्फ नन्हकू नि0 रन्नो थाना बक्शा सम्बन्धित अ0स0 217/19 धारा 3(1) यू0पी0जी0 गैंगस्टर एक्ट थाना खेतासराय जि0 जौनपुर न्यायालय विशेष न्यायाधीश मजिस्ट्रेट गैंगस्टर कोर्ट जिला जौनपुर तारीख पेशी 20.9.2023 के विरुद्ध न्यायालय जौनपुर द्वारा जारी वारण्ट के अनुपालन में वारंटी उपरोक्त को थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा उसके घर से गिरफ्तार किया गया।


पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now