अपने मन पसंद की खबरें खोजें

बड़े भाई ने अपने दो भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, वही पिता की हालत गंभीर ।

image


त्तर प्रदेश के जनपद आगरा थाना कागारौल के अंतर्गत आने वाला गांव गढ़ी कालिया में दिन मंगलवार सुबह जमीन से सम्बंधित मामले को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों में विवाद हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार बात इस नौबत पर आ पड़ी कि कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे निकल आए। दोनों पक्षो से जमकर मारपीट और बवाल शुरू हो गया। 

बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से अपने दोनो छोटे भाई और पिता  पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई की मौत हो गई, और वहीं पिता की हालत भी गंभीर बताई गई है।

आपको बता दे कि थाना कागारौल के अंतर्गत ग्राम गढ़ी कालिया निवासी राजेन्द्र सिंह के बेटों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। आसपास के लोगो ने बताया कि राजेन्द्र सिंह मामला शांत करने का प्रयास कर रहे थे कि उसी दौरान उनका बड़ा बेटा आक्रामक हो गया। इसके बाद बेटों में ही कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चलने लगे।

इस झगड़े में राजेन्द्र सिंह के दो बेटे सोम प्रकाश (48 वर्ष) और हेम प्रकाश (35 वर्ष) की ही मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं राजेन्द्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ अधिकारी भी आनन फानन गांव पहुंच गए। पुलिस अधिकारी गांव के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।


WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!
Join करें 👆

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now