Type Here to Get Search Results !

जौनपुर न्यूज : सेवानिवृत्ति एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार पाण्डेय को ससम्मान की गयी भावभीनी विदाई

Avp News24 is one of the leading Hindi News Portal of Uttar Pradesh. Avp News24 brings you latest news in Hindi.
सेवानिवृत्ति एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार पाण्डेय को ससम्मान की गयी भावभीनी विदाई 

जौनपुर जनपद के महरजगंज ब्लाक सभागार में प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लाक कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्ति एडीओ पंचायत के.के.पाण्डेय को माल्यार्पण कर आदर सम्मान के साथ उन्हे भावभीनी विदाई की गयी। विदाई समारोह को संबोधित करते खण्ड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में विकास तथा जनता की इच्छाओं के अनुरूप एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार पाण्डेय का कार्यकाल बहुत ही सफल और सराहनीय रहा जो अविस्मरणीय रहेगा। सभी ने बारी बारी से सेवानिवृत एडीओ पंचायत के स्थानीय कार्यकाल में दिये गये योगदान की सराहना की। पंचायत प्रतिनिधियों कर्मचारियो व स्थानीय लोगों ने उनके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह,ने अपने विचार प्रगट किए।

बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्ति एडीओ पंचायत केके पाण्डेय की जगह अब  नये एडीओ पंचायत के रूप में उमेन्द्र यादव कार्यभार सम्भालेगे। समारोह में ग्राम पंचायत जिला महामंत्री विजय भान यादव,युवा कल्याण अधिकारी पंकज सिंह वरिष्ठ पत्रकार हुबलाल यादव, युवा पत्रकार राजकमल मिश्र  प्रधानसंघ अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय प्रधान धीरज चौबे,ग्राम विकास अधिकारी दिनेश सिंह, सतेन्द्र यादव, शशिकांत सोनकर, प्रदीप कुमार, ज्योति सिंह,अखिलेश पटेल, ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह, राम अवध, राम सहाय, संतोष दुबे, उमेंद्र यादव, शेष नारायण मौर्या, विकास यादव, विनय यादव, प्रशांत यादव, सुरेन्द्र यादव,श्री पति मौर्य, उमेश सोनकर, लक्ष्मी यादव आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।

हुबलाल यादव (वरिष्ठ पत्रकार)

Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now