Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: भगवान राम की नगरी में जौनपुर के 21 शिक्षकों को किया गया सम्मान

Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.

Jaunpur News

जौनपुर। स्वप्रेरित समूह एडुस्टफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित मिशन शक्ति गौरव सम्मान समारोह में अयोध्या महोत्सव के मंच पर जनपद जौनपुर के 21 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

मिशन शक्ति सम्मान उत्तर प्रदेश से सम्मानित स्टेट अवॉर्डी टीचर एवं एडुस्टफ उत्तर प्रदेश की संस्थापक श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में अयोध्या महोत्सव न्यास तथा स्वप्रेरित शिक्षकों के शैक्षणिक समूह एड्यूस्टफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद जौनपुर के इक्कीस नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इन शिक्षकों को बेसिक शिक्षा के बच्चों की शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने हेतु शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके नवाचारी प्रयासों, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा शिक्षण कार्य में आई.सी.टी. के प्रयोग हेतु आज सर्टिफिकेट तथा मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में क्रमशः डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव (स.अ. प्रा.वि. कबूलपुर प्रथम सिरकोनी तथा ग्रुप एडमिन टीम एड्यूस्टफ जनपद जौनपुर), केशव प्रसाद सिंह (आदर्श प्रधानाध्यापक अभिनव आदर्श प्रा.वि. डोमपुर महराजगंज), अरुण कुमार सिंह (स.अ. प्रा.वि. अल्लीपुर मड़ियाहूं), अर्चना सिंह (स.अ. क. वि. सेहरा रामपुर), ज्योति श्रीवास्तव (अनुदेशक, प्रा.वि. गुरैनी शाहगंज), प्रतिमा मिश्रा (स.अ. प्रा.वि. गयासपुर सिरकोनी), रेनू आर्या (स.अ. प्रा.वि. जपटापुर शाहगंज), संध्या सिंह (प्र.अ. प्रा.वि. तेजी बाजार बख्शा), बिनीता यादव (स.अ. प्रा.वि. बेलांवा बख्शा), किरण सिंह (प्र.अ. प्रा.वि. रंजीतपुर सिकरारा), प्रतिमा सिंह (प्र.अ. प्रा.वि. महराजगंज), पूजा वर्मा (स.अ. प्रा.वि. सलखापुर सिरकोनी), रेखा यादव (स.अ. प्रा.वि. नाहरपुर सिरकोनी), रितिका सिंह (प्र.प्र.अ. उ.प्रा.वि. बदलापुर सिरकोनी), सरिता यादव (शिक्षा मित्र प्रा.वि. खबरिया बख्शा), सविता मौर्या (स.अ. कम्पोजिट विद्यालय देवकली मुफ्तीगंज), सोनम मिश्रा (स.अ. प्रा.वि. शेखपुरा बख्शा), प्रिया सिंह रघुवंशी (स.अ. कम्पोजिट विद्यालय जमालापुर रामनगर), नूतन पाण्डेय (स.अ. कम्पोजिट विद्यालय सुरुआरपट्टी सिकरारा), अनुपमा सिंह (स.अ. कम्पोजिट विद्यालय सुरुआरपट्टी सिकरारा) आदि प्रमुख रहे।

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now