जौनपुर। जेसीआई जौनपुर का चुनाव/ चयन प्रकिया सम्पन्न निवर्तमान अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व तथा संस्थाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में 2025 के अध्यक्ष के चयन हेतु हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्वप्रथम संस्था के डायरेक्टर राज साहू ने आस्था पाठ करके किया। सर्वप्रथम पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, आलोक सेठ, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, के.के. जायसवाल, धर्मेन्द्र सेठ, डॉ संदीप पाण्डेय ने चयन प्रकिया के विषय में विस्तार से बताया। इसके बाद चुनाव अधिकारी दिलीप सिंह ने चुनाव प्रक्रिया का नियम बताया। सभी पूर्व अध्यक्षों और संस्था सदस्यों की उपस्थिति में संस्था के वरिष्ठ सदस्य नीरज श्रीवास्तव को 2025 के लिये सर्वसम्मति से अध्यक्ष स्वीकार किया गया जिसकी घोषणा अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने किया। इसके पश्चात नवचयनित अध्यक्ष ने अपने 2025 की सम्पूर्ण कार्ययोजना सभी के समक्ष प्रस्तुत करते हुये विश्वास दिलाया कि आने वाला 2025 कार्यकाल एक स्वर्णिम काल की तरह जाना जायेगा। सदन में उपस्थित सभी लोगों ने माला पहनाकर नये अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव का भरपूर अभिनंदन करते हुए बधाई दिया। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल जायसवाल, संतोष अग्रहरि, राजकुमार जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, सर्वेश जायसवाल, अजय गुप्ता, प्रदीप सिंह, भरत सेठ, अंजनी प्रजापति, सरदार रंजीत सिंह, अभिषेक बैंकर, सोनू कादरी, श्रेस सेठ, अभीषेक जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव अजयनाथ जायसवाल ने किया।
Below Post Ad
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें - Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now