Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : जौनपुर की बिटिया रूचि गुप्ता को मिला मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल पुरस्कार | Avp News24

Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.

image

जौनपुर। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दिवस पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में मड़ियाहूं पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट रुचि गुप्ता को मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें लखनऊ में आयोजित समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्यासेन गुप्ता के हाथों प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से न केवल कॉलेज बल्कि पूरे जिले मे खुशी का माहौल है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 24 नवंबर को लेफ्टिनेंट पुनीत दत्त ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस भव्य तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीसी के उत्कृष्ट कैडेट्स को गोल्ड और सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया।

मड़ियाहूं पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट रुचि गुप्ता को यह पुरस्कार मिलने पर वाराणसी ग्रुप और 98 यूपी बटालियन के लिए गर्व का क्षण बन गया। वाराणसी ग्रुप बी और 98 यूपी एनसीसी जौनपुर में स्वतंत्र भारत के इतिहास में प्रथम बार यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर 98 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल निकट सिंह नेगी और लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक ने रुचि गुप्ता को बधाई दी।

कॉलेज ने रुचि को किया सम्मानित 

रुचि गुप्ता की इस सफलता पर मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के प्रबंधक अपूर्व तिवारी, प्राचार्य प्रो. एस.के. पाठक और समस्त शिक्षकों ने बधाई दी। प्राचार्य ने कहा, "रुचि की यह उपलब्धि हमारे कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। यह अन्य छात्रों को प्रेरणा देगी।" कॉलेज की तरफ से रुचि गुप्ता को सम्मानित किया गया।

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now