Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: जानिए ठण्ड मौसम में क्यों गर्म हो रहा है भाजपा का माहौल | Avp News24

Avp News24 is one of the leading Hindi News Portal of Uttar Pradesh. Avp News24 brings you latest news in Hindi.

जानिए ठण्ड मौसम में क्यों गर्म हो रहा है भाजपा का माहौल | Avp News24
Photo : भारतीय जनता पार्टी

जौनपुर। जैसे जैसे मौसम का मिजाज ठण्ड हो रहा है वैसे वैसे भाजपा का पारा गर्म हो रहा है। बीजेपी का माहौल गर्म संगठन के चुनाव के चलते हो रहा है। बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक का ओहदा पाने की ललक रखने वालें दावेदारों ने अपने पार्टी के आकाओं की प्रक्रिमा शुरू कर दी है। वही संघ के पदाधिकारियों से सम्पर्क साधने लगे है। एक तरफ समय काफी कम बचा है वही दूसरी तरफ शादी विवाह का लग्न तेज होने के कारण संघ और संगठन के बड़े पदाधिकारी काफी व्यस्त है जिसके कारण दावेदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल इस समय बुथ अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद मण्डल अध्यक्ष बनाये जायेगें उसके बाद जिला अध्यक्ष का चयन किया जायेगा। जिलाध्यक्ष का चयन प्रदेश मुख्यालय से होने की उम्मीद है। पार्टी के सूत्रो के मुताबिक जिलाध्यक्ष बनने के लिए एक दर्जन से अधिक लोगों ने दावेदारी ठोकी है। सभी दावेदार जिले से लेकर प्रदेश के बड़े नेताओं के दरबार में हाजिरी लगाना शुरू किया है साथ संघ के पदाधिकारियों के घर पर दस्तक दे रहे है। अंदर खाने की खबर है कि जिलाध्यक्ष पद के लिए इस बार संघ के पदाधिकारियों की मुहर जरूरी हो गया है। अब तक के अध्यक्षो की लिस्ट देखी जाय तो अभी तक बनाये अध्यक्षों में वैश्व समाज के छोड़कर सभी वर्गो के लोगों यह ओहदा मिल चुका है।

अब तक हुए जिलाध्यक्षों के नाम 

भारतीय जनता पार्टी का गठन होने के बाद पहले जिलाध्यक्ष राम सागर राम बनाये गये थे वे अनुसूचित जाति से आते थे, उसके बाद दयाशंकर शुक्ला, लालता यादव, मातासेवक उपाध्याय, अशोक सिंह, विद्यासागर सोनकर, फूलचंद्र पटेल, ईश्वरदेव सिंह, हरिशचंद्र सिंह,अशोक श्रीवास्तव, सुशील उपाध्याय और पुष्पराज सिंह जिलाध्यक्ष बने।

Tags :

Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now