Type Here to Get Search Results !

जौनपुर : महराजगंज राजकीय धान क्रय केन्द्र पर घोर लापरवाही | मजदूरो द्वारा मनमानी धान क्रय कराये जाने से किसान परेशान

Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.
महराजगंज राजकीय धान क्रय केन्द्र पर घोर लापरवाही | मजदूरो द्वारा मनमानी धान क्रय कराये जाने से किसान परेशान

महराजगंज (जौनपुर ) : एक नवम्बर से धान की खरीददारी राजकीय क्रय केन्द से की जा रही है जहां महराजगंज राजकीय क्रय केन्द्र पर 13 दिनो में मात्र 900 कुन्तल धान की खरीद हो सकी है | खरीददारी सुस्त होने के प्रवल कारण यह भी है कि किसानो को केन्द्र पर कोई सुविधा नही मिल पा रही है | 
 
महराजगंज बाजार से करीब ढाई किमी दूर बजहां गांव मे सड़क किनारे बनाया गया है | राजकीय केन्द्र की  प्रभारी रीता देवी जो प्रतिदिन 80,किमी दूर प्रयागराज इलाहाबाद से सुबह साढे दस बजे आती है और तीन बजे फिर वापस इलाहाबाद चली जाती है  मौजूद किसान सुरेश कुमार कन्हैयालाल हीरालाल ने बताया कि  केन्द्र की प्रभारी महिला है जिनसे धान तौल में हो रही परेशानी भी बताया नही जा सकता वे दो तीन घंटे ही केन्द्र पर उपस्थित रहती है बाकी तौल का काम उनके चहेते मजदूरो पर निर्भर रहता है |  मोटे धान की तौल व रेट की जानकारी लेने केन्द्र पर पहुचे किसान अभिषेक यादव और हीरालाल ने बताया कि दिन के साढे तीन बजे केन्द्र  सूनसान पडा कुछ मजदूर बोरा सिलाई का काम कर रहे थे एक ने बताया कि मोटे धान की खरीद तो होती है लेकिन केन्द्र प्रभारी तीन बजे तक ही रहती है वे ही बता सकती है  प्रभारी रीता देवी से फोन पर बात हुई तो उन्होने धान क्रय का पूरा लक्ष्य बीस हजार कुन्तल बताया कहा कि 13 दिनो मे ही करीब 9 सौ कुन्तल धान की क्यय किए जाने की बात कही | मोटे धान की भी खरीददारी होगी परन्तु उसके लिए किसान को बीज भंडार का प्रमाण पत्र देना होगा | धान कम क्रय पर बताया कि किसान अभी धान की कटाई पिटाई मे परेशान है बीस नवम्बर से खरीद मे तेजी आने की सम्भावना है |
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now