REPORTED BY : विवेक त्रिपाठी (खुटहन)
![]() |
ट्यूबवेल के कुएं में गिरी नीलगाय, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बचाई जान |
जौनपुर: जिले के खुटहन ब्लॉक के पनौली गांव में एक नीलगाय ट्यूबवेल के कुएं में गिरने से घायल हो गई। गांव के निवासी सत्येंद्र सिंह के ट्यूबवेल के कुएं में गिरी नीलगाय को ग्रामीणों ने 112 पुलिस टीम को सूचित किया।
ग्रामीणों और PRV 112 की टीम ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला। यह बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस टीम की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका। नीलगाय के सकुशल बाहर निकलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली और PRV 112 की सराहना की।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now