Type Here to Get Search Results !

तीन प्रदेशों में चुनाव लड़ेगी समाज विकास क्रांति पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने में रहेगी अहम भूमिका : अशोक सिंह

Avp News24 is one of the leading Hindi News Portal of Uttar Pradesh. Avp News24 brings you latest news in Hindi.


मुंबई / भांडुप - समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/उद्योग पति अशोक सिंह अब महाराष्ट्र में भी अपनी राजनीति मजबूत करने जा रहे हैं। महाराष्ट्र से 25 झारखंड से पांच और यूपी के मिर्जापुर मझवा विधानसभा से एक प्रत्याशी राधिका पटेल को उम्मीदवार बनाया है। चिपलून विधानसभा से संतोष शिंदे, कांदिवली से जितेंद्र यादव, शिवाजी नगर मानखुर्द से केसरी प्रसाद और भांडुप विधानसभा से एडवोकेट निसेज शुक्ला को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। श्री सिंह ने कहा कि शिवसेना में फूट है। आधी शिवसेना बीजेपी के साथ और आधी महा विकास अघाड़ी के साथ है। हमारी पार्टी को सारे उत्तर भारतीयों का समर्थन मिल रहा है। इस बार महाराष्ट्र में सरकार बनाने में हमारी पार्टी का अहम रोल रहेगा। 

वहीं भांडुप स्थित स्कूल में एक धार्मिक कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने इतिहास और धर्म को नहीं भूलना चाहिए।  लक्ष्मी पूजा के बाद अशोक सिंह ने स्कूल के स्टॉफ को उपहार दिया। इस अवसर पर शीला सिंह चंदन सिंह सागर सिंह डीआर सिंह मोनिका यादव शालिनी सिंह रागिनी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now