Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS: कार्यकर्ताओ के सम्मान और हक की लड़ाई लड़ती है सपा : संगीता यादव

बुधवार महराजगंज क्षेत्र के डा० भीमराव अम्बेडकर पीजी कालेज केवटली महराजगंज में विधान सभा बदलापुर के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ का सम्मान समारोह

 कार्यकर्ताओ के सम्मान और हक की लड़ाई लड़ती है सपा : संगीता यादव 

महराजगंज (जौनपुर) : बुधवार महराजगंज क्षेत्र के डा० भीमराव अम्बेडकर पीजी कालेज केवटली महराजगंज में  विधान सभा बदलापुर के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ का सम्मान समारोह महेन्द्र यादव की अध्यक्षता में सम्पंन हुआ समारोह का संचालन रामजतन यादव ने किया।

समारोह के मुख्य द्वय अतिथि सपा नेता अजय कुमार यादव (डिम्पल) और दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री संगीता यादव रही। पूर्व राज्य मंत्री संगीता ने सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओ को लाल टोपी पहनाकर उनका सम्मान बढाया कहा कि कार्यकर्ताओ का सम्मान समाजवादी पार्टी में ही है। सपा हर ब्यक्ति के सुख दुख में सरीख होकर उनका मनोबल बढाते हुए उनके हक अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ती है। अतिथियो के सम्मान में सांस्कतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम अभिलाख यादव ने समाजवादी गीत गाकर स्वागत किया।  

युवा नेता सोनभद्र के व्यवसायी अजय कुमार डिम्पल ने मौजूद सैकडो कार्यकर्ताओ को अंगवस्त्र शाल देकर सम्मानित करते हुए वर्तमान सरकार पर जम कर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है बेरोजगारी चरम पर युवा नौजवान किसान मजदूर सब परेशान है मौजूदा सरकार में गरीबो की बात करने वाला कोई नही है दिन दोपहर मे भी सड़क पर चलने वाली महिलाएं सुरक्षित नही है। आगामी विधान सभा चुनाव में पीडीए की समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से सरकार बनाना है।

समारोह में वरिष्ठ सपा नेता जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र यादव वि० सभा अध्यक्ष रामजतन यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमाशंकर यादव पूर्व अध्यक्ष दीनानाथ सिह वरिष्ठ नेता जयनाथ यादव मुन्नू यादव महासचिव अशोक निषाद  मुलायम युथ के पूर्व प्रदेश सचिव जयसिंह लल्लू यादव समेत सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Tags :

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now