Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: 2012 बैच के आईएएस दिनेश चंद्र बने जौनपुर के नए डीएम, रविन्द्र कुमार को मिली प्रयागराज की कमान

जौनपुर के नए डीएम दिनेश चंद्र, रवींद्र कुमार मांदड़ प्रयागराज, उत्तर प्रदेश प्रशासनिक फेरबदल 2024, जिलाधिकारी तबादला यूपी 2024, आईएएस अधिकारी तबादला


Jaunpur News : उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत, 2012 बैच के आईएएस अधिकारी दिनेश चंद्र को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। दिनेश चंद्र ने पूर्व जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की जगह ली है, जिन्हें प्रयागराज का कमान संभालने को दिया गया है। रविन्द्र कुमार मांदड़ का जौनपुर में करीब साढ़े सात महीने का कार्यकाल रहा, जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव का सफलतापूर्वक संचालन किया।

बताते चले कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए लखनऊ समेत 5 जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सीपी सिंह को लखनऊ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। निधि गुप्ता को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। घनश्याम मीना को हमीरपुर का डीएम नियुक्त किया गया है।अरविंद भंगारी आगरा के नए जिलाधिकारी बने हैं। नवनीत चहल को आजमगढ़ का डीएम नियुक्त किया गया है। रवींद्र कुमार मांदड़ को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है।रवींद्र सिंह को फ़तेहपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तुरंत अपने-अपने नए पदों पर जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।

Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now