Up News : यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर नजर गड़ाने के लिए आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पीएम मोदी अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। जीतने के बाद योगी को हटाएंगे। वे संविधान बदल कर आरक्षण खत्म कर देंगे। केजरीवाल ने एक बार फिर यूपी के चुनावी मैदान में आरक्षण का राग छेड़ दिया। 
उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में भाजपा की सीटें घट रही हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक भाजपा की सीटें कम हो रही हैं। 4 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 2014 में जब नरेंद्र मोदी पीएम बने तो उन्होंने नियम बनाया कि जो भी 75 साल का होगा, उसे पार्टी और सरकार में किसी पद पर नहीं रखेंगे। अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर भी बड़ा दावा किया। 
भाजपा के सीनियर नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और सुमित्रा महाजन को हटाने का जिक्र अरविंद केजरीवाल ने किया। अगले साल 17 सितंबर को मोदी 75 साल के हो रहे हैं। ये काम कई साल से चल रहा है। जो भी अमित शाह के बाधा बन सकते थे, उन्हें हटा दिया। शिवराज, वसुंधरा, खट्टर, रमन सिंह, फडणवीस को हटाया गया। एक ही शख्स योगी आदित्यनाथ कांटा बन सकते हैं, उन्हें हटाने का मन बना लिया है। इनकी सरकार बनते ही योगी को दो महीने में हटा देंगे।


 
 
 
 
 Play Store
            Play Store
         App Store
            App Store