मुंगराबादशाहपुर / जौनपुर। नगर के एक पैलेस में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश बहुत मजबूत हुआ है। सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंच रही हैं। सपा व कांग्रेस का चरित्र लोगों के सामने आ गया है। मोदी की लोकप्रियता देखकर विपक्षी दल घबरा गए हैं, और लोगों को झूठे सपने दिखाकर गुमराह कर रहे है।
भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने जा रही है। बनारस के तर्ज पर जौनपुर लोकसभा क्षेत्र का विकास किया जाएगा। कांग्रेस ने हमेशा जनता को हमेशा धोखा देने का काम किया है, देश की जनता ने तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल ने कहा कि भाजपा ही महिलाओं के मान सम्मान की सुरक्षा के प्रति कटिबध्द हैं। भाजपा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फन्टू ने जनता से अपील की मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर भाजपा प्रत्याशी को जीताए। जिससे जौनपुर का विकास हो सके। कार्यक्रम के पूर्व आयोजक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजी. उमाशंकर गुप्ता व अरुण पांडेय ने सांसद सीमा द्विवेदी व प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर बसपा सभासद अरुण पाण्डेय समेत सैकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार काजू व रंजीत गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह सोनू, अर्चना शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता, विशंभर दुबे, विनय सिंह पिंटू, उमाशंकर गुप्ता, आलोक गुप्ता पिंटू, राजेश यादव, सौरभ पांडे, संतोष गुप्ता, जगदंबा, राजकुमार राजू, गणेश सभासद, दीपू मोदनवाल, राजीव जायसवाल, रोहन पांडे, बाबा मौर्या, नागेंद्र मोदनवाल, बिजेंदर जायसवाल, राजकुमार नेता, शंकर केसरवानी, व चंद्रशेखर तिवारी, मोनू सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now